फिरोजाबाद, मार्च 8 -- सुहागनगरी में शाम को अचानक पानी का संकट गहरा गया। कई क्षेत्रों में लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस गए। स्थिति का पता लगाने पर बताया गया कि विद्युत उपकेंद्र हाथवंत पर फाल्ट के कारण नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट से गंगाजल की सप्लाई नहीं हो सकी। टंकियों तक पानी न पहुंचने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी का इंतजार करते रहे।जलकल विभाग के अवर अभियंता मनोज शाक्य ने बताया कि दोपहर में अचानक फाल्ट के कारण हाथवंत विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली सप्लाई बंद होने से इंटेक प्लांट भी बंद रहा। इंटेक प्लांट बंद होने से गंगाजल की सप्लाई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं हो सकी। टंकियों में पानी न होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी का संकट पैदा हो गया। कई इलाकों में नलकूपों के द्वारा लोगों तक पानी पहुंचाया गया। सबसे अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.