बरेली, जुलाई 27 -- फरीदपुर, संवाददाता। जंतर मंतर के प्रोटेस्ट में दिल्ली गए फरीदपुर के बीएससी छात्र आयुष रंजन और उसके साथी राहुल से मारपीट करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस ने दिल्ली का घटनास्थल बढ़कर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। फरीदपुर के मोहल्ला महादेव के आयुष रंजन 23 जुलाई को दोस्त राहुल के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में गये थे। धरना-प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई की सुबह दोनों लौटने की तैयारी कर रहे थे। आयुष के मुताबिक, जंतर-मंतर के पास एक नेता अपनी कार से मिले, जिनके साथ 4-5 अन्य लोग भी थे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर से लौट रहे छात्रों की पिटाई से भाजपा नेता के खिलाफ आक्रोश, दहशत में परिवार आरोप है कि दोनों से गाली-गलौज की। छात्र का आरोप है कि इसके बाद उसके दोस्त के साथ हाथापाई की ...