संवाददाता, अगस्त 15 -- अयोध्या के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में मामूली रंजिश को लेकर हैवानियत की घटना सामने आई है। आरोप है कि चार लोगों ने एक युवक को पहले शराब और गांजा पिलाया, फिर नशे में धुत होने पर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बांका और हंसिया से उसका बायां हाथ काटकर आरोपी उसे साथ ले गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना थाना क्षेत्र के लंगड़ातर मजरे सरैया गांव की है। यहां रहने वाले दीनानाथ के बेटे मुन्नालाल का कुछ महीने पहले गांव के ही गौतम से विवाद हुआ था।थप्पड़ का बदला हाथ काटकर लिया बताया जा रहा है कि उस दौरान दीनानाथ ने गौतम को थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज गौतम ने उस समय फिल्मी अंदाज में इसका अंजाम भुगतने और हाथ काटने की धमकी दी थी। आरोप है कि गुरुवार देर ...