नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। निहाल विहार इलाके में रविवार रात को थप्पड़ का बदला लेने के लिए बदमाश ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी सागर की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोनू ई-रिक्शा चालक था और परिवार सहित निहाल विहार में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सागर कुछ दिन पहले ही झपटमारी के आरोप में जेल से छूटकर आया था। नशे का आदी सागर ने बीते साल मोनू के पिता ब्रह्मपाल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। जब ब्रह्मपाल ने मना किया तो सागर ने कॉलर पकड़ लिया। इससे नाराज होकर मोनू ने उसे बाजार में थप्पड़ मार दिया था। बताया जाता है कि सागर रविवार को पंचर ठीक करने वाला केमिकल सूंघ रहा था। इसी दौरान मोनू वहां से गुजरा और दोनों में विवाद ह...