भरतपुर, अगस्त 3 -- राजस्थान के डीग जिले में मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। घर के सामने खड़े होने से रोकने पर हुए झगड़े में महिला द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज युवक ने एक घंटे के भीतर अपना बदला गोली मारकर लिया। आरोपी ने महिला को उसकी बेटी के सामने निशाना बनाया। गोली लगते ही महिला सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी और बेटी की चीख-पुकार के बीच उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है। यह सनसनीखेज घटना डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार सुबह हुई। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी गीता देवी (55) सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अपनी बेटी गुड़िया उर्फ गुड्डी के साथ घर लौट रही थ...