मुरादाबाद, मार्च 17 -- क्षेत्र के गांव जलालपुर खास की जामा मस्जिद में सत्ताईसवीं शब के मुबारक मौके पर तक़मील-ए-क़ुरआन का एक नूरानी व रूहानी प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस मुबारक महफ़िल में क़ुरआन पाक सुनाने की सा'आदत मुफ़्ती मोहम्मद गुलशाद रज़ा मुस्तफ़ाई साहब पेश इमाम जामा मस्जिद जलालपुर को हासिल हुई। क़ुरआन पाक को सुनने वालों में हज़रत मौलाना हाफ़िज़ अदनान रज़ा मंज़री साहब और दीगर सामेईन मौजूद रहे, साथ ही जामा मस्जिद के मोअज़्ज़िन मौलाना नाज़िम रज़ा साहब ने भी इस मुबारक प्रोग्राम में शरीक होकर रौनक़ बढ़ाई।प्रोग्राम के आखिर में मुफ़्ती मोहम्मद गुलशाद रज़ा साहब ने ख़िताब फ़रमाया, जिसमें अवाम को नसीहत की, उम्मत के लिए ख़ैर-ओ-आफ़ियत की दुआ की, मुसलमानों की इस्लाह और दीन की पाबंदी पर ज़ोर दिया तथा क़ुरआन पाक की अहमियत और उसके पैग़ाम पर रोशनी डाली।आख़िर में मुल्क, क़ौम, दी...