बाराबंकी, अप्रैल 4 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के सूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत आठ ग्राम पंचायतों में त्वरित विकास योजना तथा पूर्वांचल विकास निधि से इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कों के साथ पक्की डामर निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा तहसील क्षेत्र की कुछ जरूरी सड़को का स्टीमेट बनाकर भेजा गया था। जिनमें त्वरित विकास योजना के अंतर्गत खालेपुरवा और दंदूपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र की बहुत जरूरी अकोहरा-सैदनपुर-सेमराय मार्ग पर लगभग 1.6 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी लागत एक करोड़ 35 लाख है। इसी तरह पूर्वांचल विकास निधि से बेहड़ा बाजार, पारा, रमवापुर तेलवारी, ननदऊपारा में सीसी व गंगा पुरवा में इंटरलॉकिं...