कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.