त्वरित करें समस्याओं का समाधान
गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उनके समक्ष भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसको उन्होंने मौके पर ही जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.