सोनभद्र, मार्च 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी भवन में सोमवार को जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को होली की बधाई भी दी। कलक्टे्रट स्थित एनआईसी भवन में सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित आर्थिक विकास योजना को लेकर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर शासन को भेजने का निर्देश दिया, जिससे...