त्वचा रोग के प्रति जागरूक किया
नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। विश्व विटिलगो दिवस के उपलक्ष्य में त्वचा रोग को लेकर यथार्थ अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि कक्कड़ ने मरीजों को बताया कि विटिलिगो (सफेद दाग) को लेकर मिथक यह है कि यह एक संक्रामक बीमारी है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। यह किसी व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में छूने, साथ भोजन करने या किसी भी प्रकार के निकट संपर्क से नहीं फैलती। वास्तव में, विटिलिगो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला करती है। इसे सामाजिक कलंक नहीं, बल्कि एक चिकित्सीय स्थिति के रूप में देखा जाना चाहिए।-- यह भी पढ़ें- जनपद में दो प्रतिशत आबादी सफेद दाग की बीमारी से पीड़ित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.