उन्नाव, दिसम्बर 14 -- हिलौली । बढ़ती सर्दी और शुष्क हवाओं ने लोगों की त्वचा संबंधी परेशानियों को बढ़ा दिया है। हाथ-पैर में रूखापन, चेहरे पर सफेद परत, फटी त्वचा, खुजली और लाल दाने जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इन दिनों बच्चों और बुजुर्गों में त्वचा संबंधी दिक्कतें अधिक देखने को मिल रही हैं। बार-बार होने वाले दाने, फफूंद संक्रमण, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों ज्योती, प्रिंशी, सुनील, रेखा, सविता और महराना ने बताया कि पैरों में इतनी खुजली होती है कि रात में नींद नहीं आती। वहीं, सुनील कुमार और अवधेश का कहना है कि सर्दी के कारण उनकी त्वचा फटने लगी है, जिससे हल्का दर्द लगातार बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.