लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की त्रैमासिक पत्रिका में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों और छात्रों की फोटो प्रकाशित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार विजेताओं की फोटो प्रकाशित होंगी। विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसे शिक्षक व छात्र जो कविताएं, लेख और कहानियां लिखते हैं उनकी रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशकों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों से ऐसी सामग्री तत्काल जुटाएं और निदेशालय को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...