गिरडीह, अप्रैल 10 -- देवरी। देवरी स्थित प्रखंड सभाकक्ष में गुरुवार को जिला अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुआ की अध्यक्षता में गुरुवार को बीडीओ, पर्यवेक्षकों व विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसआईआर के तहत त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए का सहयोग लेते हुए एसआइआर के तहत त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने की बात कही। मौके पर बीपीआरओ राधेश्याम राणा, कांग्रेस के मनोज कुमार राय, झामुमो के मोजाहिद अंसारी, ब्यास राय, राजद के रामकिशुन यादव, पर्यवेक्षक संजय कुमार साहू, शशिकांत गुप्ता, अविनाश कुमार सिन्हा, राजीव रंजन आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...