मुंगेर, अप्रैल 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सेमेस्टर 1 के त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम के विरोध में मंगलवार को हरि सिंह महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एचएस कॉलेज इकाई की ओर से रॉबिन कुमार एवं शिवम केशरी के नेतृत्व में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका गया। प्रांत खेलो भारत सह संयोजक पिंकेश कुमार एवं नगर सह मंत्री शैलभ झा ने बताया स्थापना काल से ही मुंगेर विश्वविद्यालय समस्याओं का भंडार बना हुआ है। 6 महीने में खत्म होने वाले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 8-9 महीने बीत जाने के बाद भी त्रुटिपूर्ण प्रकाशन किया जा रहा है। नगर कोषाध्यक्ष श्रेयांश कुमार एवं दिव्यांशु कुमार ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विश्वविद्यालय अपने लाचार रवैए को जल्द द...