हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ग्रामीण विकास व्यवस्था को मजबूत बनाने और विभागीय चुनौतियों पर मंथन के उद्देश्य से रविवार को विकासखंड हल्द्वानी में ग्राम्य विकास विभाग के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों और खंड विकास अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों से ग्राम विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। भीमताल के खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग ने कहा कि खंड विकास अधिकारी लंबे समय से क्षेत्र पंचायत सचिव के रूप में ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सहायक विकास अधिकारी को क्षेत्र प...