लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जो मतदाता सूची जारी की गई है, उसमें 12.55 करोड़ मतदाता हैं। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली जो राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार की गई उसमें 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से इस अंतर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2026 पिछले महीनों में किया गया। मतदाता सूची में पहले 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। फिर मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण में 1.81 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए लेकिन 1.41 करोड़ मृत व विस्थापित मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए। जिसके बाद 40.19 लाख नए मतदाता बढ़े और अब त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में ...