जौनपुर, जनवरी 7 -- जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली की वृहद पुनरीक्षण कराए जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/ निस्तारण की कार्रवाई करने की अवधि 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक होगी। मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण ...