मुजफ्फर नगर, मई 26 -- जनपद में मंगलवार से ग्राम पंचायत व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो जाएगा। जिले की सभी 487 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आधिकारिक रूप से खत्म होने जा रहा है लेकिन उप्र की योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ग्राम प्रधान की अगुवाई में ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक विकास कार्य कराए जाएंगे। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल आगामी 12 जुलाई को समाप्त होंगे। तब तक जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल कार्य करते रहेंगे। यह पहला मौका है, जब ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जा रहा है। जिले के सभी चारों तहसीलों एवं नौ मुजफ्फरनगर सदर, बघरा, पुरकाजी, चरथावल, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली, जानसठ और मोरना में 487 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम प्रध...