उन्नाव, जून 10 -- उन्नाव, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 88004 मतदाता कम रहेंगे। तीन चरणों में 1023467 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग में इतने मतदाताओं को अपात्र होने पर सूची से बाहर किया गया है। बुधवार को मतदाता की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची का आज होगा प्रकाशनमतदाता सूची का प्रकाशन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग का कार्य किए जाने के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी से बढ़ाकर 16 मार्च कर दी गई थी। जबकि, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च के बजाय नई तिथि 15 अप्रैल निर्धारित कर दी गई थी। हालांकि यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डुप्लीकेट वोटर फीडिंग हटाए जाने में कुछ त्रुटियां रहीं। जिसके कारण प्रदेश भर में पंचायत निर्वाचक...