मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूर्ण हो गया है। जनपद के नौ ब्लाक में मतदाता सूची का अनन्तिम प्रशासन किया गया है। वहीं आपत्तियां मांगी गई है। 31 दिसम्बर से छह जनवरी तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 88224 मतदाताओं की बढोत्तरी हुई है। अब पंचायत चुनाव के लिए जनपद में 16,67,266 लाख मतदाता हो गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2021 में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के दौरान 498 ग्राम पंचायत थी। जिनमें 17 लाख 2 हजार 230 मतदाता पंजीकृत थे। पंचायत चुनाव के बाद नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें 11 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए। 11 गांव पालिका में शामिल होने पर करीब एक लाख 23 हजार 188 मतदाता शहरी हो गए। अब यह मतदाता निकाय चुनाव में अपना वोट ...