प्रयागराज, फरवरी 15 -- शिव सेना भारत की ओर से श्रीवेद रक्षित धर्मगुरु भगवान की दर्शन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर व महामंत्री राजेश केसरवानी की अगुवाई में हरिहरनाथ महादेव मंदिर, हर्षवर्धनगर में विधिविधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। संरक्षक धर्मेंद्र कुमार ने त्रिशूल भगवान की आरती उतारी तो विजय ध्वज पताका के साथ रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी पद्मिनी व झलकारीबाई के प्रतीक रूप में महिलाएं हाथों में तलवार लेकर निकलीं। गणेशजी, खाटू श्याम, हनुमानजी व महाकाली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मीरापुर, अतरसुइया, रानीमंडी, लोकनाथ, बहादुरगंज, रामभवन, मुट्ठीगंज, बांसमंडी, बलुआघाट, दरियाबाद होते हुए ललिता देवी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.