त्रिशूल घोंप पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गया जेल
कुशीनगर, मई 17 -- पडरौना, निज संवाददाता। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया के माफी टोला में एक दिन पूर्व घरेलू विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्यारे कलयुगी बेटे पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
घरेलू विवाद का कारण माफी टोला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह गुरुवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। खाना खाने के बाद बर्तन धोने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पिता और छोटे बेटे 25 वर्षीय राधेश्याम सिंह के बीच कहासुनी बढ़ गई। दोनों ही शराब के नशे में थे और आये दिन घर में विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए राधेश्याम ने घर के बाहर स्थित देवी स्थान पर लगे त्रिशूल को निकाल लिया और पिता के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.