हजारीबाग, अगस्त 18 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि बड़कागांव के लंगातू स्थित त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रशासनिक परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, महिला कर्मी, परियोजना प्रभावित ग्रामीण, सुरक्षा कर्मी एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ झंडोत्तोलन कार्यक्रम देश...