मुरादाबाद, फरवरी 26 -- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एण्ड इंडस्ट्रीज रानीनांगल की ओर से बसंतकालीन गन्ना बुवाई, बीज शोधन, भूमि शोधन एवं गन्ना बीज आरक्षित करने हेतु कृषक जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जोन सौदासपुर में एक वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपाध्यक्ष वी. वेंकटस्थम की ओर से कृषकों के साथ-साथ गन्ना विभाग के कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कृषकों से अपील की कि लाल सड़न रोग से बचाव के लिए फसल चक्र अपनाएँ, स्वस्थ बीज का चयन करें तथा बीज शोधन के उपरांत अधिक उत्पादन देने वाली उन्नतशील गन्ना प्रजातियों आदि की ही बुवाई करें। बसंतकालीन गन्ना बुवाई के दौरान चीनी मिल की ओर से प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों से आग्रह किया गया कि वे चीनी मिल को साफ-सुथरा, जड़-पत्ती, अगोला एवं मिट्टी रहित गन्ने की आपूर्ति करें, जिसस...