प्रयागराज, फरवरी 10 -- अगले दस वर्षों में भारत को शारीरिक अक्षमता से मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर परमार्थ निकेतन व महावीर सेवा सदन, कोलकाता की ओर से पूरे देश में दिव्यांगों के लिए कार्य किया जा रहा है। निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के आशीर्वाद से प्रयागराज में भी दिव्यांगों को हाथ व पैर जैसे कृत्रिम अंग का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी परमार्थ त्रिवेणी पुष्प अरैल घाट के व्यवस्थापक संतोष पांडेय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी पुष्प में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक पांच लाख से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम ...