त्रिवेणी नगर में महिला दुकानदार से की छेड़छाड़
लखनऊ, जून 8 -- त्रिवेणी नगर में शराबी ने पान की गुमटी पर सिगरेट खरीदने के बहाने महिला दुकानदार से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया तो बदसुलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। कुछ देर बाद अन्य साथियों के साथ पहुंचा और पीड़िता की पिटाई कर दी। अलीगंज पुलिस पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। त्रिवेणी नगर द्वितीय निवासी महिला पान की गुमटी चलाती है। आरोप है कि उसकी दुकान पर मोहल्ले का यश सिंह खरीदारी करने के लिए आता था। महिला दुकानदार का आरोप है कि यश उस पर पहले से ही बुरी नजर रखता था। पीड़िता के मुताबिक, रविवार को शराब के नशे में धुत यश सिंह सिगरेट के पैसे दिए बिना ही जाने लगा। यह भी पढ़ें- पुलिस की लापरवाही ने डाली महिला की जान खतरे में महिला ने सिगरेट के रुपये मांगे तो यश ने उससे बदसलूकी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह भाग निकला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.