नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में 23 मई से 13 सितंबर तक वीकेंड एक्टिंग बैच आयोजित किया जाएगा। चार महीने के इस थिएटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रसिद्ध रंगकर्मी अरविंद गौर करेंगे। कक्षाएं हर शनिवार और रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। यह कोर्स केवल अभिनय सीखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रतिभागियों को मंच प्रदर्शन का अनुभव भी देगा। 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बैच में केवल 25 सीटें उपलब्ध रखी गई हैं। इच्छुक लोग 9958313833 या classes@trivenikalasangam.org पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...