नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली। राजधानी के त्रिवेणी कला संगम में पांच दिन की महिला कला कार्यशाला 'शक्ति' संपन्न हुई। यह कार्यशाला भारतीय कला और संस्कृति में महिलाओं की सृजनात्मकता का उत्सव था। इसे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ( एनडीएमसी) ने त्रिवेणी कला संगम के साथ मिलकर आयोजित किया था। कार्यशाला के दौरान बनाए गई शानदार कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यशाला में देशभर की 20 जानी-मानी महिला कलाकार शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...