रिषिकेष, फरवरी 23 -- त्रिवेणीघाट पर बरसात के दौरान पहुंचा मलबा और रेत अभी तक नहीं हट सकी है। इससे श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही है। दिन में तेज हवाओं के साथ यह रेत उड़ने से उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ी हुई हैं। मलबा हटाने की मांग करने के बावजूद न तो नगर निगम और न ही सिंचाई विभाग कार्रवाई को तैयार दिख रहा है। पिछले साल बरसात के दौरान गंगा में उफान के दौरान मलबा और रेत भी घाट तक पहुंच गई थी। यहां आरती स्थल पर तो रेत को हटा दिया गया है, लेकिन आसपास घाट पर पसरी रेत और मलबे को अभी तक नहीं हटाया जा सका है। पर्व-त्यौहारों पर दर्शन-पूजन, आचमन और स्नान को भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यह मलबा परेशानी का सबब बन रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान के लिए ठीक से घाट पर जगह भी नहीं मिल पाती है। खास है कि त्रिवेणी...