रिषिकेष, मई 29 -- गंगा में नहाने के दौरान ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में तेजी से बढ़ी लोगों के डूबने की घटनाओं को लेकर एसडीआरएफ अलर्ट हो गई है। रोकथाम के लिए नीमबीच और त्रिवेणीघाट पर फोर्स की दो टीमें नियमित रूप से तैनात कर दी गई हैं। राहत-बचाव उपकरणों से लैस टीम लगातार गंगा घाटों और तटों पर गश्त कर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के मुताबिक फोर्स आपदा में राहत-बचाव कार्यों के लिए बनी है, जिसका मुख्य उद्देश्य त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को राहत देना है। इसी क्रम में गर्मी में ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में पर्यटकों के साथ ही यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। गंगा में नहाने के दौरान सामने आ रही लोगों की डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से भी मुनिकीरेती स्थित नीमबीच और ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट ...