सुपौल, अप्रैल 22 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित एनएच 327 ई स्थित जदिया-रानीगंज मुख्यमार्ग के समीप पांडे पट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीनों युवक टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जदिया पुलिस सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर: ट्रक बाईककी आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत वहीं, दो अन्य घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रे...