बरेली, जनवरी 29 -- बहेड़ी। त्रिवटीनाथ शुगर मिल ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करना शुरू कर दिया है। मिल प्रबंधन ने कहा है कि किसान मिल को साफ सुथरा गन्ने की आपूर्ति करें। त्रिवटीनाथ शुगर मिल प्रबंधन ने कहा है कि मिल ने 25 और 26 जनवरी को खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान बहादुरगंज मिल को ही गन्ने की आपूर्ति करें। यहां गेट पर गन्ना देने पर किसान को 12 रुपये प्रति कुंतल का लाभ सहित पूरा भुगतान मिलेगा जबकि केंद्र पर गन्ना देने पर उसकी कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल आगे भी किसानों समय से ही भुगतान देगी। उन्होंने कहा कि बहादुरगंज चीनी मिल 24 घंटे पूरी क्षमता के साथ चल रही है। किसान किसी के बहकावे में न आएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...