बरेली, जून 14 -- बरेली। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में श्री रामचरितमानस कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि भगवान शंकर को भगवान राम का नाम अति प्रिय है। कथा श्रवण वाराणसी के कथा व्यास पं प्रभाकर त्रिपाठी जी करेंगे। मंदिर के श्री रामालय में सुनिये कथा श्री रघुनाथ की 16 से 24 जून तक रोजाना शाम पांच से सात बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...