बरेली, जून 17 -- योग सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। परिसर में आयुष विभाग के योग वेलनेस सेंटर की तरफ से लगे शिविर में लोगों ने योग-प्राणायाम किया। योगाचार्य विजय कुमार गुप्ता, डॉ. गरिमा सिंह, उमेंद्र सिंह, अंजलि चौधरी, विधि गुप्ता, वर्णिका शुक्ला, अनुष्का मिश्रा के निर्देशन में लोगों ने योग किया। इस मौके पर योग संबंधित नारे की प्रतियोगिता भी हुई। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को नियमित योग से होने वाले लाभ के प्रति जागरुक किया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन का संदेश, शहीद पार्क में लगा भव्य योग शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...