जौनपुर, मार्च 6 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर पर शुक्रवार को श्रीसनातन धर्म संस्कृत पाठशाला, जलालपुर परिवार की तरफ से श्रीरामचरितमानस पाठ, रुद्राभिषेक हवन तथा भव्य भंडारे का हुआ आयोजन। सभापति डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे ने मानस को रेखांकित करते हुए बताया कि श्रीरामचरित मानस भारतीय संस्कृति का प्रकाश स्तंभ है, जिसमें मानव जीवन जीने की सारी विधा समाहित है। आचार्य प्रेमशंकर दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार से प्रधानाचार्य डॉ. राकेश मिश्र सपत्नीक एवं आचार्य शिवभुवन मिश्र सपत्नीक पूजनार्चन कर अनुष्ठान आरंभ हुआ। इस मौके पर पंडित श्रीभूषण मिश्र, कृष्ण प्रताप दुबे, डॉ संजय सिंह गौतम, सहित बड़ी संख्या में सम्मानित आचार्यगण एवं श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.