त्रिलोकी प्रसाद शर्मा बने लोक निर्माण विभाग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशंस के 40वें द्विवार्षिक प्रांतीय महाअधिवेशन में देवीपाटन मंडल गोंडा क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में बीते दिन हुए चुनाव में लोक निर्माण विभाग बलरामपुर के त्रिलोकी प्रसाद शर्मा को दूसरी बार निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी और प्रांतीय महामंत्री प्रतीक गुप्ता की ओर से जारी पत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी एक माह के भीतर अपने क्षेत्र और जनपदों में कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रांतीय संगठन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद शर्मा को मोहम्मद सफीक, राजकुमार जायसवाल, रामशरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.