भागलपुर, सितम्बर 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंगिका के चर्चित कवि सह भागलपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ दिवाकर को नोटरी मजिस्ट्रेट बनाए जाने पर शुक्रवार को कई लोग कचहरी परिसर में उन्हें बधाई देने पहुंचे। भागलपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह अधिवक्ता विरेश मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर अधिवक्ता डॉ. राजीव सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, रंजीत प्रसाद मंडल, नागेंद्र नारायण शर्मा, सुनील मंडल, सुबोध मंडल, सुनीता कुमारी, मो़ इब्राहिम, संतोष दुबे आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...