देहरादून, अप्रैल 15 -- विकासनगर। झाझरा क्षेत्र में बढ़ रही समस्याओं को लेकर त्रिलोकपुरम विकास समिति के सदस्यों ने स्थानीय विधायक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति ने क्षेत्र में हो रहे अवैध भूमि कब्जों और अवैध खनन की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि झाझरा क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। विधायक ने समिति के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर क्षेत्र में सुव्यवस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.