बोकारो, मई 4 -- बोकारो। त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के कक्षा 10 के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन का सम्मान किया गया। खुशी कुमारी ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद अंकित उपाध्याय ने 91.8% अंक , वर्षा (89%), साक्षी (87.8%), अंशिका (83.6%), विशाल (83%), निशांत डे (83%), आरुषि (81%) व जिया कुमारी (80%) शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया। विद्यालय की प्राचार्य रजिया सुल्तान ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.