कटिहार, मार्च 19 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। माह-ए-रमज़ान के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद जैबा प्रवीण एवं उनके प्रतिनिधि शेख मौसीम द्वारा अपने आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया और एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं मुख्य पार्षद बबलू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि पवित्र माह रमज़ान इबादत का महीना है,जिसमें लोग रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी अल्लाह ताला से मांगते हैं। मौके पर संजीव शाह,बंटी सिंह, गोपाल कृष्ण यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.