अमरोहा, दिसम्बर 6 -- चौथे मेडिकल छात्र सप्तऋषि का शव भी परिजन घर ले गए हैं जबकि तीन अन्य मृतक मेडिकल छात्रों के शव गुरुवार को ही परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए थे। दर्दनाक हादसे में चार मेडिकल छात्रों को खोने वाली श्रीवेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी का माहौल शुक्रवार को भी गमगीन बना रहा। कैंपस में मेडिकल छात्रों की चहल-पहल अन्य दिनों के मुकाबले कम दिखी। वहीं, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे पर रजबपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ था। गजरौला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सर्विस रोड पर खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई थी। हादसे में कार में सवार चार मेडिकल छात्रों की मौत हो गई थी। जिनकी शिनाख्त सप्तऋषि दास पुत्र सुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12, रामनगर रोड मौजा सदर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.