त्रिपुरा में हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देगा आईआईटी रुड़की
रुडकी, अक्टूबर 12 -- त्रिपुरा के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की पहल त्रिपुरा के पारंपरिक हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित करने और महिला बुनकरों की आजीविका मजबूत करने के लिए आईआईटी रुड़की ने त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। तीन साल की इस साझेदारी के तहत त्रिपुरा के तीन जिलों की 500 महिला स्वयं सहायता समूह बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने पर काम किया जाएगा। सोमवार को हुए समझौते के दौरान त्रिपुरा सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अभिषेक सिंह और आईआईटी रुड़की के डिजाइन विभाग के प्रमुख प्रो. ए.के. शर्मा मौजूद रहे। समझौते पर टीआरएलएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरित कांति चकमा और आईआईटी रुड़की के डिजाइन विभाग के प्रो. बिभूति रंजन भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए। इस पहल का ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.