संवाददाता, जुलाई 20 -- Tripura DGP Anurag Dhankar found dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित अपने ऑफिस में मृत पाए गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुसाइड करने की चर्चाएं हैं। अनुराग यूपी के बागपत जिले के बिहारीपुर गांव के रहने वाले थे। यूं अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि अनुराग धनखड़ के भाई आदि गांव में नहीं रहते और उनके मकान पर ताला लगा है मगर खानदान और ग्रामीणों को उनकी मौत की सूचना ने दुखी कर दिया। बड़ौत और लोनी में रहने वाले उनके भाई त्रिपुरा के लिए रवाना हो गए है। बिहारीपुर निवासी अनुराग धनखड़ त्रिपुरा राज्य के डीजीपी थे। सोमवार सुबह वह पुलिस मुख्यालय में अचेत अवस्था में पाए गए। अधिकारियों न...