नई दिल्ली, जुलाई 20 -- त्रिपुरा से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी अनुराग धनकर की लाश मिली है। बड़ी बात यह है कि डीजीपी अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर में में मृत पाए गए। फिलहाल इस मामले पर अभी और भी ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें आनन-फानन में अगरतला के जीबी पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1994 बैच के इस वरिष्ठ IPS अधिकारी की अचानक मौत से पूरे राज्य में शोक और सनसनी की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए; बड़ा बवालमामले की जांच शुरू हई इस दुखद घटना की खबर फैलते ही राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माण...