रामनगर, जून 6 -- रामनगर। त्रिपुरा के वन विभाग के ट्रेनीज को कॉर्बेट के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। ट्रेनीज फारेस्ट गार्ड और फारेस्टरों ने जंगल सफारी के माध्यम से कॉर्बेट की जैवविविधता को करीब से देखा। बिजरानी रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि त्रिपुरा वन विभाग का एक दल शुक्रवार को कॉर्बेट पहुंचा था। बताया कि शनिवार को दल में शामिल फारेस्ट गार्ड व फारेस्टर ने बिजरानी जोन का भ्रमण किया। इस दौरान शामिल कर्मियों को कॉर्बेट की सुरक्षा, प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यहां पर किस तरह से मॉनिटरिंग की जाती है, गश्त कैसे होती है, रात में घात कैसे लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- त्रिपुरा के वन कर्मियों ने कॉर्बेट के प्रबंधन को जाना इस संबंध में बताया गया। कॉर्बेट भ्रमण के बाद दल हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्त...