त्रिपुरा के डीजीपी की मौत का कब खुलेगा राज? आज बागपत में अंतिम विदाई; गांव में मातम
संवाददाता, जुलाई 22 -- Tripura DGP Anurag Dhankhar's death case : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ की मौत के रहस्य का खुलासा करने के लिए वहां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, उधर अनुराग धनखड़ का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात उनके पैतृक जिले बागपत पहुंच गया। त्रिपुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) समेत पुलिस टीम पार्थिव शरीर को लेकर बड़ौत पहुंची। फिलहाल डीजीपी का पार्थिव शरीर उनके छोटे भाई रविराज के बड़ौत के गांधी रोड स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां परिजन, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। डीजीपी अनुराग धनखड़ मूल रूप से बागपत जनपद के बिहारीपुर गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर से गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.