पटना, फरवरी 19 -- त्रिपुरा की 15 सदस्यीय अभियंताओं की टीम ने पटना नगर निगम की ओर से संचालित स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की नवाचार पहल का गहन अध्ययन किया। दरअसल, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के समन्वय से सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (पेयजल एवं स्वच्छता) त्रिपुरा की अभियंताओं की यह टीम दो दिवसीय अनुभव आधारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार और गुरुवार को आई थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न परियोजनाओं (बेऊर एसटीपी, पटना नगर निगम कंट्रोल रूम इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट गंगा पथ एवं अन्य परियोजनाओं) का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद कर जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी पहल पर भी विशेष चर्चा की। प्रतिभागियों को पटना में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र मे...