नई दिल्ली, जुलाई 27 -- त्रिपुरा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनकड़ की मौत की जांच कर रही टीम में सात और अधिकारियों को शामिल किया गया। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक नमित पाठक द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। यह कदम माकपा (सीपीआई-एम) और कांग्रेस द्वारा धनकड़ की मौत की न्यायिक जांच की मांग किए जाने के बीच उठाया गया। धनकड़ ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़े कथित 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले की सीबीआई जांच का नेतृत्व किया था। वह 20 जुलाई को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में अपने कक्ष से जुड़े शौचालय में फंदे से लटके हुए पाए गए थे। यह भी पढ़ें- डीजीपी अनुराग धनकड़ की तेरहवीं में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरीजांच टीम का पुनर्गठन आदेश में कहा गया कि मामले की शीघ्र जांच सुनिश्चित करने ...