गया, दिसम्बर 11 -- महाबोधि मंदिर परिसर में चल रहे 20वां इंटरनेशनल त्रिपिटक चैटिंग शुक्रवार को संपन्न होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। वे दोपहर दो बजे महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद गया एयरपोर्ट से पुनः पटना वापस लौट जाएंगे। समारोह में ओड़िशा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त सचिव सरोज कुमार स्वैन, आचार्य मुनि लोक प्रकाश लोकेश और ब्रह्मकुमारी सिस्टर उषा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। भारत द्वारा आयोजित इस भव्य सूत्रपाठ में देश-विदेश से आए 20 हजार से अधिक श्रद्धालु और भिक्षु भाग ले रहे हैं। दो दिसंबर से बौद्ध धर्मग्रंथों का सामूहिक पाठ, शांति संदेश और आध्यात्मिक समागम के लिए यह आयोजन चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...